भविष्य में 'आप' होगी बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी, बनेगी कांग्रेस का विकल्प: राघव चड्ढा

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में 'आप' को बहुमत मिलने पर राज्य में पार्टी के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा है, "आने वाले समय में 'आप' और अरविंद केजरीवाल जी बीजेपी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी होंगे।" उन्होंने कहा, "आज 'आप' एक राष्ट्रीय ताकत बन कर उभरी है।" बकौल चड्ढा, "'आप' आने वाले समय में कांग्रेस का विकल्प बनेगी।"

Load More