भविष्य में महामारियों की वजह बनने में सक्षम रोगजनकों को ढूंढेगा डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने भविष्य में महामारियों की वजह बनने में सक्षम पैथोजेन्स (रोगजनकों) की सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत डब्ल्यूएचओ 300 वैज्ञानिकों की राय लेगा जो 'डिज़ीज़ X' सहित 25 से अधिक बैक्टीरिया और वायरस समूहों पर काम करेंगे। सूची में कोविड-19 और सार्स को भी शामिल किया गया है।