भव्य और दिव्य: अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का नया वीडियो शेयर कर ट्रस्ट के महासचिव
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में निर्माणाधीन राम मंदिर का एक नया वीडियो 'X' पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर चल रहा निर्माण कार्य। भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कोटि-कोटि रामभक्तों के भागीरथ प्रयास और अनवरत संघर्ष की परिणीति है।"