भांग पीकर मज़ा आता है, दारू के मामले में एक ही में मेरी औकात याद आ जाती है: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने 'अनफिल्टर्ड बाई समदीश' को दिए इंटरव्यू में बताया है, "मैं शराब कभी-कभार और थोड़ा-बहुत पीता हूं और इस मामले में एक ही में मेरी औकात याद आ जाती है...मैंने पहली बार एनएसडी में शराब पी थी।" उन्होंने भांग को लेकर कहा, "मुझे इसे पीना अच्छा लगता है और मुझे मज़ा आता है...मेरा पसंदीदा त्योहार होली है।"