भांज़ू शुरू करने से पहले लगभग जॉइन कर चुका था मैकिंज़ी: दुनिया के सबसे तेज़ मानव कैलकुलेटर
दुनिया के सबसे तेज़ मानव कैलकुलेटर के रूप में मशहूर 22-वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश के अनुसार, गणित सिखाने वाला स्टार्टअप 'भांज़ू' शुरू करने से पहले वह मैकिंज़ी (मैनेजमेंट कंपनी) को लगभग जॉइन कर चुके थे। उन्होंने कहा, "आईआईआईटी हैदराबाद से...ड्रॉप-आउट होने के बाद...मैं सेंट स्टीफंस कॉलेज (दिल्ली) गया और 17 साल की उम्र से पढ़ाने और स्टेज शो करने लगा।"