भांजे कृष्णा से अनबन के बीच भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए गोविंदा
अभिनेता गोविंदा गुरुवार को अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "भांजी की शादी में पहुंचे चीची मामा (गोविंदा)।" इससे पहले अपने भांजे व कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से चल रही अनबन के बीच गोविंदा के इस शादी में नहीं शामिल होने की अटकलें थीं।