भाईचारा खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई: मामन खान की गिरफ्तारी पर हरियाणा के मंत्री
नूंह हिंसा मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री देवेंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा, "हरियाणा के भाईचारे को खराब करने में कोई इंसान लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।" उन्होंने आगे कहा, "विधायक भी आम नागरिक है और अगर उसने गलती की है तो कार्रवाई बनती है और कार्रवाई होगी।"