भाईचारे की भावना बढ़ाए यह त्योहार: देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "मेरी कामना है...यह त्योहार परस्पर भाईचारे की भावना को बढ़ाए।" उन्होंने लिखा, "इस अवसर पर...महिलाओं के प्रति सम्मान...उनकी सुरक्षा...सुनिश्चित करने के संकल्प को मज़बूत करें।" गौरतलब है, सूर्य ग्रहण के कारण देश में कई जगहों पर भाई दूज गुरुवार को भी मनाया जाएगा।