भागलपुर का पुल सही से नहीं बन रहा, तभी बार-बार गिर रहा है: पुल का एक हिस्सा गिरने पर सीएम
भागलपुर (बिहार) में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है, "2014 से काम शुरू हुआ...लेकिन इतनी देरी क्यों हो रही है? अब तक पूरा हो जाना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "दूसरी बार ऐसा हुआ है। सही से नहीं बना रहा, तभी बार-बार गिर रहा है।" इस पुल का एक हिस्सा 2022 में भी गिरा था।