भागें नहीं, सामना करें: कांग्रेस के एग्ज़िट पोल की चर्चा का बहिष्कार करने पर अमित शाह
कांग्रेस के एग्ज़िट पोल की चर्चा का बहिष्कार करने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, "मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि भागें नहीं, हार का डट कर सामना करें और आत्मचिंतन करें।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी प्रचंड हार का पता चल गया है तो वह अब किस मुंह से मीडिया और जनता का सामना करे?