बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। सुशील कुमार मोदी पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। भाजपा नेता सुशील कुमार का पार्थिव शरीर कल पटना के राजेंद्र नगर इलाके में उनके आवास पर लाया जाएगा और दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा।