भाजपाई जब भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि लादेन अहिंसा पर उपदेश दे रहा है: संजय
दिल्ली शराब नीति केस में ज़मानत पर जेल से बाहर आए 'आप' नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा, "भाजपाई जब भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि ओसामा बिन लादेन अहिंसा पर उपदेश दे रहा है।" उन्होंने कहा, "जिसने (अरविंद केजरीवाल) भ्रष्टाचार पर पूरे देश को जगाने का काम किया...भाजपाई उसकी ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं।"