'भाबीजी घर पर हैं' फेम ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन अस्पताल में हुईं भर्ती, तस्वीरें कीं शेयर
धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन अस्पताल में भर्ती हुई हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "तस्वीरें हमेशा खूबसूरत नहीं होतीं और जीवन में हमेशा मुस्कान नहीं होती।" सौम्या ने बताया कि उनका एक माइनर ऑपरेशन हुआ है और उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।