भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: रिपोर्ट का हवाला देकर राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, "निवेश फर्म मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।" बकौल राजनाथ, युवा नए विचारों व इनोवेशन के साथ आगे आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुरूप 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सरकार की मदद करें।