22 स्वर्ण पदक के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चौथे स्थान पर रहा भारत
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में पदक तालिका में चौथे स्थान के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य जीते। स्वर्ण में से 6 रेसलिंग, 4 टेबल टेनिस व पैरा टेबल टेनिस से जबकि वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन व बॉक्सिंग से 3-3 पदक आए। भारत ने लॉन बॉल्स, पैरा पावरलिफ्टिंग और ऐथलेटिक्स में 1-1 गोल्ड जीता।