भारत अंतर्राष्ट्रीय शांति बनाए रखने के पक्ष में है: यूक्रेन संकट पर रक्षा मंत्री राजनाथ
यूक्रेन में रूसी हमले के खतरे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय शांति बनाए रखने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भारत वार्ता के ज़रिए समाधान चाहता है और शांति स्थापित करना चाहता है। बकौल सिंह, "मुझे यकीन है...रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की...बातचीत के बाद...कोई समाधान निकलेगा।"