भारत एक भाषा, एक संस्कृति या एक धर्म से कहीं अधिक है: उमर अब्दुल्ला
नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि भारत एक भाषा, एक संस्कृति या एक धर्म से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत एक राष्ट्रभाषा अपनाने के लिहाज़ से बेहद विविधता वाला देश है। बकौल अब्दुल्ला, "जब आप भारतीय मुद्रा का नोट उठाते हैं...तो उस पर...सभी भाषाओं का स्थान होता है।"