'भारत' और 'इंडिया' के बीच अंतर बताते लालू यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल
देश का नाम 'इंडिया' की जगह सिर्फ 'भारत' किए जाने की अटकलों के बीच 'भारत' और 'इंडिया' के बीच अंतर बताते आरजेडी प्रमुख लालू यादव का पुराना वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दातून करते दिख रहे लालू ने बताया कि दिल्ली में वह ब्रश करते हैं क्योंकि वहां दातून नहीं मिलता। उन्होंने कहा, "दिल्ली 'इंडिया' है...यह (पटना) 'भारत' है।"