भारत और पाकिस्तान में एक-दूसरे के लिए प्यार है, सियासी खेल नफरत पैदा करता है: सनी देओल
ऐक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर-2' के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट के दौरान बुधवार को मुंबई में कहा, "दोनों तरफ (भारत और पाकिस्तान) प्यार है, ये सियासी खेल है जो नफरत पैदा करता है।" उन्होंने आगे कहा, "जनता नहीं चाहती कि हम एक-दूसरे से लड़ें, आखिरकार हम सब इसी मिट्टी से हैं। झगड़े नहीं होने चाहिए।"