भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं 29 मई से फिर से शुरू होंगी

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं 29 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी। दरअसल, कोविड-19 महामारी के कारण एहतियात के तौर पर मार्च 2020 में कोलकाता और बांग्लादेश के शहरों के बीच ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका मिताली एक्सप्रेस की सेवाएं 1 जून से शुरू की जाएंगी।

Load More