भारत और श्रीलंका के फैन्स के बीच स्टैंड्स में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
एशिया कप के सुपर-4 चरण के मैच में भारत द्वारा श्रीलंका को 41-रन से हराने के बाद स्टैंड्स में कथित तौर पर भारत व श्रीलंका के फैन्स के बीच मारपीट हो गई। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें श्रीलंकाई जर्सी पहने एक शख्स एक अन्य व्यक्ति की ओर दौड़ते और उसे मुक्के मारते हुए देखा जा सकता है।