भारत का अब तक का सबसे बड़ा एलआईसी का आईपीओ पूरी तरह से हुआ सब्सक्राइब

भारत का अब तक का सबसे बड़ा एलआईसी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने के दूसरे दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। ₹902-₹949/शेयर मूल्य दायरे वाले ₹20,557-करोड़ के आईपीओ को 16.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश के मुकाबले 16.24 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। पॉलिसीधारक कोटे में 3.02 गुना और कर्मचारी कोटे में 2.14 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।

Load More