भारत का कोई भी मुसलमान नहीं है औरंगज़ेब का वंशज: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि भारत का कोई भी मुसलमान औरंगज़ेब का वंशज नहीं है और देश के राष्ट्रवादी मुस्लिम मुगल बादशाह को अपना नेता नहीं मानते। उप-मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा राजा केवल एक है और वह छत्रपति शिवाजी महाराज हैं।" बकौल फडणवीस, राष्ट्रवादी मुस्लिम भी शिवाजी महाराज को अपना नेता मानते हैं।