भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 109.59 करोड़ के पार: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, "भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 109.59 करोड़ (109,59,26,470) को पार कर गया है।" बकौल मंत्रालय, "मंगलवार को शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 48 लाख (48,39,670) से अधिक खुराक दी गई।" मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक वैक्सीन की 74,36,13,559 पहली खुराक, जबकि 35,23,12,911 दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं।