भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 110.18 करोड़ के पार: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, "भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 110.18 करोड़ (1,10,18,05,647) को पार कर गया है।" बकौल मंत्रालय, "बुधवार को शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 52 लाख (52,28,589) से अधिक खुराक दी गई।" मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक वैक्सीन की 74,50,96,516 पहली खुराक जबकि 35,67,09,131 दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं।