भारत का तीसरा लूनर मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतर गया और इसके साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया। इससे पहले यह सफलता चीन, रूस और अमेरिका हासिल कर चुके हैं। यह मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।