भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बना स्मार्टफोन: रिपोर्ट

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि स्मार्टफोन अब भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बन गया है। बकौल रिपोर्ट, वित्त वर्ष 2023-24 में स्मार्टफोन का निर्यात 42% बढ़कर $15.6 बिलियन का हो गया। भारत ने वित्त वर्ष 2024 में स्‍मार्टफोन का सबसे ज़्यादा निर्यात अमेरिका, यूएई, नीदरलैंड्स और यूके को किया।

Load More