भारत का झंडा विदेश में गाड़ दिया: भारत के दो ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर अमिताभ बच्चन

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और ​'द एलीफेंट विस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, "हम जीत गए! हम लोगों ने दो जीते! हम देश और लोगों के लिए जीते! भारत का झंडा विदेश में गाड़ दिया।"

Load More