भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च व्हीकल 'एलवीएम3' से लॉन्च किया गया। चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना, चंद्रमा पर रोवर उतारना और वहां वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देना है।

Load More