भारत का निर्यात 2022-23 में 6% बढ़कर हुआ $447 बिलियन, आयात भी 16.5% बढ़ा
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की वस्तुओं का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में $447.46 बिलियन रहा जो 2021-22 के $422 बिलियन के निर्यात से 6% अधिक है। इस दौरान देश की वस्तुओं का आयात भी 16.5% बढ़कर $714.24 बिलियन रहा जो वित्त वर्ष 2021-22 में $613.05 बिलियन था। वहीं, भारत का व्यापार घाटा 2022-23 में बढ़कर $266.78 बिलियन हो गया।