देश का पहला कार क्रैश टेस्ट प्रोग्राम भारत एनसीएपी हुआ लॉन्च
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) लॉन्च किया है। यह देश का पहला कार क्रैश टेस्ट प्रोग्राम है जिसके तहत सरकार द्वारा कारों की क्रैश सेफ्टी का आकलन करने के बाद उन्हें स्टार रेटिंग दी जाएगी। बकौल सरकार, उम्मीद है कि इस प्रोग्राम के ज़रिए सेफ्टी सेंसिटिव कार मार्केट विकसित होगी।