भारत का मिशन दिव्यास्त्र सफल रहा है। पीएम मोदी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि डीआरडीओ का 'मिशन दिव्यास्त्र' कामयाब हुआ है। इसके तहत एमआईआरवी तकनीक से लैस स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया गया। अग्नि 5 मिसाइल की मारक क्षमता इतनी है कि इसकी जद में पूरी चीन आ जाता है।