भारत का रक्षा निर्यात पहली बार रिकॉर्ड ₹21,000 करोड़ के स्तर पर पहुंचा
भारत का रक्षा निर्यात पहली बार रिकॉर्ड ₹21,000 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' पर पोस्ट किया, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि...भारत के रक्षा निर्यात ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ₹21,000 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ है।"