भारत का व्यापारिक निर्यात मई में 20.55% बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पर पहुंचा
भारत का व्यापारिक निर्यात मई 2022 में 20.55% बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सरकार की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई 2022 में आयात 62.83% बढ़कर 63.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया है जो मई 2021 में 6.53 अरब डॉलर रहा था।