भारत की अर्थव्यवस्था अगले 7 साल में $7 ट्रिलियन की हो जाएगी: मुख्य आर्थिक सलाहकार
देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक भारतीय अर्थव्यवस्था $3 ट्रिलियन की हो जाएगी और अगले 7 वर्षों में यह $7 ट्रिलियन की हो जाएगी। गौरतलब है, इससे पहले सरकार ने कहा था कि 2025 तक भारत की अर्थव्यवस्था $5 ट्रिलियन की हो जाएगी।