भारत की अर्थव्यवस्था सबसे स्थिर मानी जाती है: यूके व जापान में मंदी के बीच सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया में सबसे स्थिर माना जाता है। उन्होंने कहा कि मंदी की आशंका के बीच दुनिया विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की तलाश कर रही है और ऐसे में भारत से बेहतर कौन हो सकता है जो तेज़ी से बढ़ रहा है। यूके और जापान मंदी की चपेट में आ गए हैं।