भारत की असाधारण विकास गाथा में प्रमुख सहयोगी बनना चाहता है अमेरिका: पेंटागन
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव पैट्रिक राइडर ने कहा है कि अमेरिका भारत की असाधारण विकास गाथा में प्रमुख सहयोगी बनना चाहता है। उन्होंने कहा, "रक्षा विभाग वाइट हाउस की अगुआई में भारत और अमेरिका के बीच 'इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल ऐंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी' के तहत अन्य अमेरिकी एजेंसियों और भागीदारों के साथ काम करने के लिए उत्साहित है।"