भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के सम्मान में सर्बिया ने जारी किया स्टैंप
सर्बिया की राष्ट्रीय डाक सेवा ने भारत सरकार की पहल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के सम्मान में विशेष स्टैंप जारी किया है। इस दौरान सर्बिया के फर्स्ट डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इविका डासिस मौजूद रहे। डासिस ने कहा कि अगले साल सर्बिया और भारत राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे।