भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए ज़रूरी है राजद्रोह कानून: विधि आयोग के अध्यक्ष

विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) ऋतुराज अवस्थी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा है कि भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए राजद्रोह कानून ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक विरासत होना इस कानून को निरस्त करने का वैध आधार नहीं है और कई देशों में ऐसे कानून हैं। यह कानून 1870 में आईपीसी में जोड़ा गया था।

Load More