भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
केपटाउन में अपनी पहली टेस्ट जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की अंकतालिका में भारत 54.16% अर्जित अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश हैं और इन सभी टीमों के 50% अर्जित अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान 45.83% अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है।