भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कैसी है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका?
भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर रनों के लिहाज़ से अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की और वह 59.52% अर्जित अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 21.87% अर्जित अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। अंकतालिका में न्यूज़ीलैंड 75% अर्जित अंकों के साथ शीर्ष पर है।