भारत की गेहूं के निर्यात से तत्काल बैन हटाने की कोई योजना नहीं: पीयूष गोयल
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की तत्काल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "वर्तमान में दुनिया में अस्थिरता है...अगर हम प्रतिबंध हटाते हैं तो...इससे केवल कालाबाज़ारी करने वालों, जमाखोरों और सट्टेबाज़ों को मदद मिलेगी।" बकौल गोयल, सरकार ज़रूरतमंद देशों के साथ संपर्क में है और उन्हें मदद देना जारी रखेगी।