भारत की जी20 अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का समाधान किया जाएगा: अमेरिका
अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने गुरुवार को अफ्रीकी नेताओं से कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा की मौजूदा चुनौतियों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''खाद्य एवं ऊर्जा असुरक्षा संबंधी चुनौतियों व इनके प्रभावों का विश्लेषण करने के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे।'' येलेन नवंबर में निर्मला सीतारमण के साथ द्विपक्षीय बैठक करने भारत आई थीं।