भारत की थोक महंगाई दर अगस्त में 12.41% की तुलना में सितंबर में घटकर 10.7% रही

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश की थोक महंगाई दर (डब्ल्यूपीआई) सितंबर में 10.70% रही जो कि अगस्त में 12.41% थी। डब्ल्यूपीआई में लगातार चौथे महीने गिरावट देखने को मिली। सितंबर ऐसा लगातार 18वां महीना है जब डब्ल्यूपीआई दहाई अंकों में रही। गौरतलब है कि डब्ल्यूपीआई इस वर्ष मई में 15.88% के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

Load More