भारत की प्रथम रीजनल रेल 'रैपिडएक्स' का नाम बदलकर किया गया 'नमो भारत': रिपोर्ट

न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत की प्रथम रीजनल रेल 'रैपिडएक्स' (दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर) का नाम बदलकर 'नमो भारत' कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (20 अक्टूबर) इसके प्राथमिकता खंड का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने इसको लेकर कहा था, "यह कॉरिडोर रीजनल कनेक्टिविटी और यात्रियों के कंफर्ट को बदल देगा।"

Load More