भारत की बेरोज़गारी दर सितंबर में गिरकर 6.43% हुई, 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार, भारत की बेरोज़गारी दर सितंबर में गिरकर 6.43% पर आ गई है जो सितंबर-2018 के बाद से सबसे कम है। बकौल सीएमआईई, ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर अगस्त के 7.68% के मुकाबले घटकर सितंबर में 5.84% पर आ गई। वहीं, शहरी इलाकों में यह 7.70% पर रही जो अगस्त में 9.57% थी।