भारत की भवानी देवी ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

भारतीय तलवारबाज़ भवानी देवी ने मंगलवार को लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग (तलवारबाज़ी) चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चेन्नई की रहने वाली भवानी ने सीनियर वीमेंस व्यक्तिगत सेबर इवेंट के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की वेरोनिका वासिलेवा को 15-10 से हराया। गौरतलब है कि भवानी देवी ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज़ बनी थीं।

Load More