भारत की मदद से श्रीलंका में सौ साल पुरानी रेलवे लाइन का पुनर्निर्माण कार्य हुआ शुरू
श्रीलंका में भारत की मदद से सौ साल पुरानी रेलवे लाइन का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भारतीय कंपनी 'इरकॉन इंटरनैशनल' इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रही है। मेदावाछिया और मधु रोड के बीच 43 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक उत्तरी रेलवे लाइन के पुनर्निर्माण के लिए प्रोजेक्ट के पहले चरण का हिस्सा है। रेलवे लाइन 252 किलोमीटर लंबी है।