भारत की मैरियन बायोटेक के 2 कफ सिरप बच्चों के लिए इस्तेमाल न करें: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने भारत की कंपनी मैरियन बायोटेक के 'डॉक-1 मैक्स' और 'एम्ब्रोनोल' कफ सिरप को उज़्बेकिस्तान में बच्चों की मौत से जोड़े जाने के बाद इन दोनों उत्पादों को बच्चों के लिए इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "दोनों उत्पादों की जांच में डाइथीलीन ग्लाइकोल और एथीलीन ग्लाइकोल की अस्वीकार्य मात्रा पाई गई है।"