भारत की रेटिंग को मॉर्गन स्टैनली ने अपग्रेड कर किया 'ओवरवेट', चीन की घटाई
निवेश फर्म मॉर्गन स्टैनली ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर 'ओवरवेट' कर दिया है जबकि चीन की रेटिंग को घटाकर 'इक्वल-वेट' किया है। फर्म के ऐनालिस्ट्स ने कहा, "भारत में लंबी तेज़ी की शुरुआत होने वाली है।" बकौल फर्म, भारत में ढांचागत सुधारों और आर्थिक स्थिरता से पूंजीगत व्यय और प्रॉफिट आउटलुक को सपोर्ट मिला है।